नस ब्लॉक की क्या दवाई है?HealthPlanet

Posted on Tue 6th Dec 2022 : 08:42

नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय

नसों की ब्लॉकेज होने पर आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

नसें हमारे शरीर के जरूरी अंग होते हैं। नसें पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेट करने का काम करते हैं। ऐसे में नसों का हेल्दी रहना बहुत जरूरी होता है। जैसे ही नसों में कोई दिक्कत आती है, तो व्यक्ति को तरह-तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। क्योंकि नसों में दिक्कत आने पर ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से नहीं हो पाता है। इस स्थिति में शरीर के हर अंग तक रक्त सही तरीके से नहीं पहुंच पाता है। ऐसा कई कारणों की वजह से हो सकता है, क्योंकि नसें अलग-अलग बीमारियों के कारण प्रभावित हो सकती हैं। इसमें नर्व ब्लॉकेज भी शामिल होता है। यानी नसों की ब्लॉकेज के कारण रक्त प्रवाह बाधित हो सकता है और आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नसों की ब्लॉकेज के कारण हृदय रोग, हार्ट फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। ऐसे में नसों की ब्लॉकेज का इलाज करवाना बहुत जरूरी होता है। वैसे तो नसों की ब्लॉकेज का इलाज डॉक्टर ही करते हैं, लेकिन आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद से भी नसों की ब्लॉकेज को खोल सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए? या फिर नसों के ब्लॉकेज खोलने की आयुर्वेदिक दवा क्या है?
नसों की ब्लॉकेज खोलने के आयुर्वेदिक उपाय-

1. बादाम
नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आप बादाम का सेवन कर सकते हैं। बादाम विटामिन्स और मिनरल्स का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके साथ ही बादाम की तासीर भी बेहद गर्म होती है। नसों की ब्लॉकेज होने पर आप बादाम को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। आप बादाम को भिगोकर खा सकते हैं। रोजाना बादाम खाने से नसें भी मजबूत बनती हैं। 

2. बला
बला एक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आप बला का सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों तक रोजाना बल का सेवन करने से नसों की ब्लॉकेज ठीक हो सकती है। साथ ही नसों को मजबूती मिलती हैं और नसों से जुड़ी अन्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। बला नसों की ब्लॉकेज को खोलने के साथ ही सूजन को कम कर सकता है और पाचन तंत्र को मजबूत बना सकता है।
 
3. हरिद्रा
आयुर्वेद में हरिद्रा का उपयोग कई रोगों को दूर करने के लिए किया जाता है। नसों में दर्द का इलाज करने के लिए भी हरिद्रा का उपयोग किया जा सकता है। आयुर्वेद में नसों से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने के लिए हरिद्रा फायदेमंद हो सकता है। हरिद्रा ब्लड को प्यूरीफाई करने का भी काम कर सकता है। आप नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए हरिद्रा के पाउडर का सेवन कर सकते हैं। 
4. लहसुन
नसों की ब्लॉकेज खोलने के लिए आपो लहसुन का सेवन कर सकते हैं। अगर आपका नसों की ब्लॉकेज की वजह से शरीर में दर्द रहता है या फिर रक्त का प्रवाह सही तरीके से नहीं होता है, तो आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन नसों की ब्लॉकेज को खोलने में फायदेमंद हो सकतका है। इसके लिए आप रोज सुबह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लहसुन खाने से जोड़ों के दर्द से भी छुटकारा मिल सकता है।

5. योगाभ्यास करें
नसों की ब्लॉकेज को खोलने के लिए आयुर्वेद में आपको योग करने की भी सलाह दी जा सकती है। रोजाना योग करने से नसों में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। इससे नसों की ब्लॉकेज को भी खोलने में मदद मिल सकती है।
नसों की ब्लॉकेज को खोलने के लिए बादाम, बला, हरिद्रा और लहसुन का सेवन कर सकते हैं। लेकिन ये उपाय नसों की ब्लॉकेज को खोलने का इलाज नहीं होते हैं। इनसे सिर्फ नसों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। अगर नसों में तेज दर्द, सूजन या जलन हो तो डॉक्टर की सलाह पर ही दवा का सेवन करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info